फ्रांस के 18 साल के सलामी बल्लेबाज गुस्ताव मैक्योन (Gustav Mckeon) ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट का एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। शनिवार (30 जुलाई) को एस्तोनिया के खिलाफ खेले गए आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप यूरोप क्वालिफायर के मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में नौ चौकों औऱ पांच चौकों की मदद से 87 रन बनाए।

Advertisement

मैक्योन टी-20 इंटरनेशनल में लगातार 4 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके अब करियर की पहली 4 पारियों में 377 रन हो गए हैं। मैक्योन ने चेज रिपब्लिक के खिलाफ खेले गए डेब्यू मैच में 54 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद स्विजरलैंड के खिलाफ 61 गेंदों में 109 रन औऱ नॉर्वे के खिलाफ 53 गेंदों में 101 रन बनाए।

Advertisement

इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के एऱॉन फिंच को पीछे छोड़ा, जिन्होंने लगातार 4 पारियों कुल मिलाकर 342 रन बनाए थे। 

इसके अलावा मैक्योन दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने करियर की पहली चार पारियों मे 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। इससे पहले वह इस फॉर्मेट में लगातार दो शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।

विराट कोहली को भी छोड़ा पीछे

एक टी-20 इंटनरेशनल टूर्नामेंट या सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में मैक्योन पहले स्थान पर पहुंच गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोमानिया के तरणजीत सिंह के नाम था, जिन्होंने 6 पारियों में 357 रन बनाए थे। 319 रन के साथ विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। कोहली ने 2014 टी-20 वर्ल्ड कप में 6 पारियों में 319 रन बनाए थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार