MS Dhoni New Look: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। धोनी फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं और फैंस भी धोनी के एक झलक देखने के लिए तरसते हुए नजर आते हैं। धोनी सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं लेकिन इस बीच एक बार फिर थाला धोनी अपने नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।
धोनी ने अपना लुक बदल लिया है। धोनी नए लुक में काफी यंग और डैसिंग नजर आ रहे हैं। धोनी को इस नए लुक में देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। कुछ यूजर्स ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि उम्र 40 साल हो गई है लेकिन दिल तोड़ना अभी भी धोनी भाई ने नहीं छोड़ा है। वहीं अन्य यूजर भी धोनी की इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
धोनी अपने नए हेययस्टाइल में काफी कूल नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि उनके इस नए लुक को हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने डिजाइन किया है। आलिम हकीम जाने माने हेयर डिजाइनजर हैं। आलिम हकीम ने धोनी को नया लुक देने के बाद उनकी तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है।
बता दें कि धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। धोनी की कप्तानी में भारत आईसीसी वर्ल्ड टी-20 2007, क्रिकेट वर्ल्ड कप (2011) और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी (2013) का खिताब जीत चुका है। धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया 2009 में पहली बार टेस्ट में नंबर वन बनी थी।