T20 World Cup 2026 Super 8, England vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के मुकाबले में पाकिस्तान के सलामी स्टार बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे और टीम 165 रन का ही लक्ष्य खड़ा कर पाई।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का पांचवां मुकाबला मंगलवार( 24 फरवरी) को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
पाकिस्तान की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और सलामी बल्लेबाज सैम अयूब (7) और कप्तान सलमान अली आगा (5) सस्ते में ही पवेलियन लौट गए। मध्य ओवर में बाबर आज़म (25) और फखर ज़मान (25) ने कुछ रन जोड़े, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए।
हालांकि सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने एक छोर से 45 गेंदों में 63 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी की बदौलत टीम ने 164 रन का स्कोर खड़ा कर पाई।
इंग्लैंड के लिए इस पारी में लियाम डॉसन ने 3 विकेट झटके, वहीं जेमी ओवरटन और जोफ्रा आर्चर ने 2-2 विकेट चटकाए। इसके आदिल राशिद ने भी 1 सफलता हासिल की।
टीमें इस मैच के लिए
इंग्लैंड (प्लेइंग XI): फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।
पाकिस्तान (प्लेइंग XI): साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आज़म, फखर ज़मान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, शाहीन शाह अफरीदी, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक।
Also Read: LIVE Cricket Score