नई दिल्ली, 22 अप्रैल (CRICKETNMORE)| दांए हाथ के तेज गेंदबाज हामिद हसन को 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू हो रहे वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई अफगानिस्तान की टीम में शामिल किया है। हसन ने कुल 32 वनडे मैच खेले हैं और आखिरी बार 2016 में आयरलैंड के खिलाफ मैच खेला था।  उन्होंने अब तक वनडे मैचों में 20.58 की औसत के साथ कुल 56 विकट चटकाए हैं। 

Advertisement

मुख्य चयनकर्ता दावलत खान अहमदजाई ने कहा, "हम भाग्यशाली हैं, अनुभवी तेज गेंदबाज हामिद हसन की वापसी हमारे लिए अच्छी खबर है। हालांकि, हम आगामी अभ्यास मैचों में उनकी फिटनेस और फॉर्म का जायजा लेंगे।"

Advertisement

अफगानिस्तान चयन समिति ने तीन सीनियर खिलाड़ियों- इकराम अलिखिल, करीम जनत और सायद शिर्जाद - को रिजर्व के तौर पर रखा है। 

अहमदजाई ने कहा, "वर्ल्ड कप के लिए हम छह महीने से तैयारी कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य टूर्नामेंट में प्रेरणादायक क्रिकेट खेलना है। हम जानते हैं कि वहां मजबूत टीमें हैं, लेकिन हम लक्ष्य को पाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।"

उन्होंने कहा, "हम टूर्नामेंट में बिना किसी डर के प्रतिस्पर्धा की भावना से क्रिकेट खेलने की कामना करते हैं।"

गुलबदीन नायब को टीम का कप्तान चुना गया है। अफगानिस्तान का पहला मैच एक जून को आस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा। 

Advertisement

टीम :

गुलबदीन नायब (कप्तान), मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), नूर अली जादरान, हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, असगर अफगान, हशमतुल्ला शाहिदी, नजीबुल्लाह जादरान, समीउल्लाह शेनवारी, मोहम्मद नबी, राशिद खान, दवालत जादरान, आफताब आलम, हामिद हसन और मुजीब उर रहमान।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार