श्रीलंका के खिलाफ तीसरे T20I से बाहर हुए मार्टिन गुप्टिल, 4 साल बाद न्यूजीलैंड टीम में लौटा ये खिलाड़ी

Updated: Wed, Sep 04 2019 17:02 IST
Hamish Rutherford (Twitter)

4 सितंबर,नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार (6 सितंबर) को खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच के लिए न्यूजीलैंड ने चोटिल मार्टिन गुप्टिल की जग हामिश रदरफोर्ड को टीम में शामिल किया है। रदरफोर्ड ने न्यूजीलैंड की टीम में 4 साल बाद वापसी की है। 

रदरफोर्ड न्यूजीलैंड के लिए आखिरी बार जनवरी 2015 में श्रीलंका के खिलाफ हुए टेस्ट मैच में खेले थे। वहीं आखिरी टी-20 मुकाबला उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2013 में पल्लेकेले स्टेडियम में ही खेला था।  

 

बता दें कि दूसरे टी-20 मैच में फील्डिंग के दौरान गुप्टिल की पेट की मांसपेशियों में खिचाव आ गया था। जिसके काऱण वह इस मुकाबले में बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे। न्यूजीलैंड क्रिकेट के बयान के अनुसार गुप्टिल आगे के इलाज के लिए न्यूजीलैंड लौटेंगे। 

रदरफोर्ड ने न्यूजीलैंड के लिए 16 टेस्ट,4 वनडे और 7 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वह गुरुवार को टीम के साथ जुड़ जाएंगे। 

गुप्टिल के अलावा दूसरे टी-20 मुकाबले में टॉम ब्रूस के घुटने में चोट लग गई थी। उनका तीसरा टी-20 में खेलना फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगा। ब्रूस ने दूसरे मैच में शानदार अर्धशतक से टीम को मिली 4 विकेट की जीत में अहम रोल निभाया था। पहले दो मैच जीतकर कीवी टीम पहली ही सीरीज पर कब्जा कर चुकी है। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें