भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हनुमा विहारी ने आंध्र प्रदेश से अपना रिश्ता तोड़ लिया है। लंबे समय तक चले विवाद और असमंजस के बाद अब उन्होंने नई टीम के साथ घरेलू क्रिकेट में अपनी पारी शुरू करने का फैसला किया है। विहारी का यह कदम उनके करियर के लिए नया मोड़ साबित हो सकता है।

Advertisement

भारतीय क्रिकेटर और आंध्र प्रदेश टीम के पूर्व कप्तान हनुमा विहारी ने आखिरकार राज्य टीम का साथ छोड़ दिया है। विहारी अब आगामी घरेलू सीजन में त्रिपुरा की ओर से खेलते नजर आएंगे। उन्होंने एक साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है, जिसे आपसी सहमति से एक और साल तक बढ़ाया जा सकता है।

Advertisement

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विहारी ने बताया कि आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें साफ कर दिया था कि टीम की टी20 योजनाओं में उनकी जगह नहीं है। इसी वजह से उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में भी हिस्सा नहीं लिया और फैसला किया कि अगर तीनों फॉर्मेट में मौका नहीं मिल रहा तो बेहतर होगा कि वह नया माहौल तलाशें।

पिछले दो सीज़न से ही वह टीम बदलना चाहते थे। 2023-24 में उनका ट्रांसफर मध्य प्रदेश की ओर लगभग तय था, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते वह रुक गए। इस बार त्रिपुरा ने पहल की और विहारी ने इसे नया चैलेंज मानते हुए स्वीकार कर लिया।

31 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज का घरेलू रिकॉर्ड बेहद शानदार है। उन्होंने हैदराबाद से करियर की शुरुआत करते हुए उन्होंने वहां 3,155 रन 57 से ज्यादा की औसत से बनाए। बाद में आंध्र की ओर से खेलते हुए भी उनका प्रदर्शन यादगार रहा, जहां उन्होंने 44 मैचों में 44.97 की ओसत से 3,103 रन बनाए हैं।

विहारी अपनी जुझारू बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के दौरान फ्रैक्चर हाथ से बल्लेबाजी करने का उनका जज्बा आज भी क्रिकेट फैंस की यादों में ताज़ा है। अब देखना होगा कि त्रिपुरा के साथ उनका यह नया सफर किस तरह आगे बढ़ता है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

आपको बता दें, हनुमा विहारी ने भारतीय टीम के लिए भी 16 टेस्ट खेले हैं, जिनमें उन्होंने 33.56 की औसत से 839 रन बनाए हैं। विहारी ने भारत के आखिरी टेस्ट 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, लेकिन उसके बाद ज्याद मौके नहीं मिल पाए।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार