7 सितंबर।  वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत को 2- 0 से जीत दर्ज हुई। इस टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा को प्लेइंग XI में मौका नहीं मिला था। रोहित शर्मा की जगह हनुमा विहारी को मौका मिला। इस मौके को हनुमा विहारी ने अच्छे तरह से भुनाया और पूरे टेस्ट सीरीज में 289 रन बनानें में सफल रहे। 

Advertisement

हनुमा विहारी ने टेस्ट सीरीज के बाद न्यूज एजेंसी को दिए अपने बयान में अपने इस परफॉर्मेंस को लेकर बात की और कहा कि टेस्ट सीरीज में खुद के परफॉर्मेंस से वो बेहद खुश हैं। हनुमा विहारी ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले उन्होंने खुद के लिए एक रणनीति बनाई थी। 

 
Advertisement

हनुमा विहारी ने कहा कि उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों टेस्ट मैच अपने टेस्ट करियर का आखिरी मैच समझकर खेला था। विहारी ने कहा कि इस सोच के कारण वो टेस्ट सीरीज में अच्छा परफॉर्मेंस कर पाने में सफल रहे। 

आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद कप्तान कोहली भी हनुमा विहारी की बल्लेबाजी से काफी खुश थे और कहा था कि जब हनुमा विहारी बल्लेबाजी करते हैं तो पूरा ड्रेसिंग रूम में सुकून का माहौल रहता है। 

गौरतलब है कि हनुमा विहारी ने अबतक 6 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान 1 शतक और 3 अर्धशतक जमाते हुए 456 रन बनाए हैं। विहारी ने कहा कि वो पिछले 6 सालों से कड़ी मेहनत कर रहे थे। हनुमा विहारी ने कहा कि घरेलू क्रिकेट में दबाव भरे माहौल का सामना करना उनके लिए काफी अहम साबित हुआ। हनुमा विहारी ने इसके साथ - साथ आंध्र क्रिकेट संघ और चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद को भी थैंक्यू कहा है।

अपनी माता जी को दिया धन्यवाद

Advertisement

आपको बता दें कि जब हनुमा विहारी 12 साल के थे तो उनके पिता का देहांत हुआ था। हनुमा विहारी ने अपनी सफलता का पूरा का पूरा श्रेय अपनी माता जी विजयलक्ष्मी  को दी है। हनुमा ने कहा कि उन मुश्किल समय में माता जी ने जिस हौसले के साथ मुझे अपने सपने को साकार करने में मदद की वो असाधारण है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार