टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं। बीती रात हरभजन सिंह ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की थी जिसमें उन्होंने ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान स्वर्ण मंदिर के अंदर मारे गए खालिस्तानी आतंकी जरनैल सिंह भिंडरावाले को श्रद्धांजलि दी थी।

Advertisement

उनकी इस स्टोरी के वायरल होने के बाद से ही फैंस उन्हें चौतरफा ट्रोल कर रहे थे। हालांकि, अब इस बीच हरभजन सिंह ने अपनी गलती को सुधारते हुए माफी मांग ली है। भज्जी ने कहा है कि ये स्टोरी उन्होंने बिना चेक किए शेयर कर दी थी।

Advertisement

भज्जी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए माफी मांगी और लिखा, "मैं कल की एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए स्पष्टीकरण देना चाहता हूं और माफी मांगना चाहता हूं। यह एक व्हाट्सएप फॉरवर्ड था जिसे मैंने जल्दबाजी में पोस्ट किया था, यहां तक ​​कि मैंने ये भी नहीं देखा था कि इस पोस्ट में क्या तस्वीर थी और इसका क्या अर्थ था या इसका मतलब क्या था। यह मेरी गलती थी जिसे मैं स्वीकार करता हूं।"

आगे लिखते हुए भज्जी ने कहा, "मैं एक सिख हूं जो भारत के लिए लड़ेगा और भारत के खिलाफ नहीं। यह मेरी राष्ट्र की भावनाओं को आहत करने के लिए मेरी बिना शर्त माफी है, वास्तव में किसी भी राष्ट्र विरोधी समूह का मैं समर्थन नहीं करता और कभी नहीं करूंगा। मैंने 20 साल तक इस देश के लिए अपना खून-पसीना दिया है और कभी भी भारत विरोधी किसी भी चीज का समर्थन नहीं करूंगा।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार