भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शुभमन गिल को उप कप्तान बनाए जाने से निराश हैं। उन्होंने कहा कि चयनकर्ता और टीम प्रबंधन वनडे इंटरनेशनल में शुभमन गिल को नया उप-कप्तान घोषित करने के लिए चैंपियंस ट्रॉफी के अंत तक इंतजार कर सकते थे।

Advertisement

भज्जी चाहते थे कि यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत करें, लेकिन गिल को उप कप्तान बनाए जाने से ये संभावना खारिज हो गई है क्योंकि गिल के उप-कप्तान बनने के बाद शीर्ष क्रम में उनका होना तय है। शनिवार को मुंबई में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर द्वारा भारत की चैंपियंस ट्रॉफी टीम की घोषणा करते समय शुभमन गिल को उप कप्तान रोहित शर्मा को कप्तान बनाया था।

Advertisement

अपने यूट्यूब शो पर बोलते हुए, हरभजन सिंह ने कहा कि भारत यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग कर सकता था, उन्होंने कहा कि टीम को एक ऐसे खिलाड़ी का उपयोग करने की आवश्यकता है जो शीर्ष क्रम में दाएं-बाएं संयोजन लाए। उन्होंने कहा, "हम सभी ने कहा कि जायसवाल को टीम में होना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया में जिस तरह से उन्होंने खेला, उससे पता चलता है कि वो तैयार हैं। हमने कहा कि उन्हें न केवल टीम में होना चाहिए, बल्कि उन्हें अंतिम एकादश में भी खेलना चाहिए। लेकिन, अब, मुझे लगता है कि उनका अंतिम एकादश में खेलना मुश्किल होगा। शुभमन गिल उप-कप्तान हैं। वो पारी की शुरुआत करेंगे। आप ये नहीं कह सकते कि यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करेंगे, शुभमन गिल नंबर 3 पर खेलेंगे और विराट कोहली नंबर 4 पर। अगर ऐसा होता है, तो श्रेयस अय्यर कहां खेलेंगे? यशस्वी को खेलना चाहिए था। जब कोई खिलाड़ी फॉर्म में होता है, तो उसे खेलना चाहिए।"

हरभजन ने आगे बोलते हुए कहा, "(अगर शुभमन गिल को उप-कप्तान नहीं बनाया जाता), तो यशस्वी खेल सकते थे। यशस्वी और रोहित ओपनिंग करते, विराट कोहली नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते। श्रेयस अय्यर नंबर 4 पर और बाकी बैटिंग लाइन-अप। उस स्थिति में गिल बाहर बैठते। लेकिन, अब वो उप-कप्तान हैं। लेकिन, मुझे नहीं लगता कि कोई उप-कप्तान बाहर बैठा है। मुझे लगता है कि उन्होंने भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें उप-कप्तान के रूप में चुना है। हो सकता है, अगले छह-आठ महीनों में, जब भी बदलाव होगा, गिल को वो जिम्मेदारी (कप्तानी) दी जाएगी। शायद वो इस टूर्नामेंट के अंत तक इंतजार कर सकते थे। मैं गिल के लिए खुश हूं, लेकिन मैं चाहता था कि यशस्वी जायसवाल खेलें। बैटिंग ऑर्डर में बाएं-दाएं का संयोजन महत्वपूर्ण है और वो खुलकर खेलते हैं, वो अच्छी फॉर्म में हैं। उन पर एक स्थान के लिए लड़ने का दबाव नहीं है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार