4 अक्टूबर। युवराज सिंह ने हाल ही में संन्यास का ऐलान किया है तो वहीं अब मिडिया में आई खबर के अनुसार हरभजन सिंह भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले 3 साल से ज्यादा समय से हरभजन सिंह भारतीय टीम से बाहर चल रेह हैं।

Advertisement

ऐसे में कयास लगने वाले हैं कि अब भज्जी भी संन्यास का ऐलान जल्द ही कर देंगे।वैसे हरभजन सिंह इस समय आईपीएल में सीएसके की टीम का हिस्सा हैं। हरभजन ने आखिरी बार मार्च 2016 में भारत की तरफ से टी20 मुकाबला खेला था। उसके बाद से वह टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं।

Advertisement

हरभजन सिंह के बारे में संन्यास की खबर मीडिया को तब हाथ लगी जब कयास लग रहे हैं कि वो 100 बॉल क्रिकेट में खेलना चाह रहे हैं। ऐसे में इस लीग में खेलने से पहले उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करना होगा। भज्जी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 711 विकेट अपने नाम करने का कमाल किया है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार