भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। यह मैच इंग्लैंड के द ओवल में होगा, जिसके लिए दोनों ही टीमों ने जमकर पसीना बहाना शुरू कर दिया है। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने बड़े मुकाबले के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। हरभजन सिंह का मानना है कि टीम में विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन को शामिल किया जाना चाहिए, क्योंकि वह एक गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

Advertisement

हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें उन्होंने WTC फाइनल के लिए भारतीय टीम के कॉम्बिनेशन पर अपनी राय रखी। वह बोले, 'नंबर 6 पर भरत और किशन को लेकर बात है। मैं कहूंगा आपको अगर गेम चेंजर चाहिए तो भरत को खिला लो। पहले यहां केएल राहुल थे, लेकिन वो इंजर्ड हो गए। मैं उन्हें बैक कर रहा था। लेकिन अब मैं ईशान किशन कह रहा हूं क्योंकि यह एक सिर्फ एक मैच है। आपको अपने इम्पैक्ट प्लेयर को बैक करना चाहिए, इसलिए मैं किशन को बैक कर रहा हूं।'

Advertisement

शार्दुल ठाकुर या रविचंद्रन अश्विन

पूर्व क्रिकेटर ने स्पिनर के तौर पर सिर्फ प्लेयर (रविंद्र जडेजा) का चुनाव किया है। हरभजन का मानना है कि इंग्लिश कंडीशन में अश्विन से पहले शार्दुल को टीम में जगह मिलनी चाहिए, लेकिन अगर ड्राई कंडीशन होती है तब कप्तान रोहित शर्मा बिना सोचे रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग इलेवन में शार्दुल की जगह चुन सकते हैं।

हरभजन ने चुनी WTC फाइनल के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर/रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, उमेश यादव

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार