भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) के लिए अपनी चार सेमीफाइनलिस्ट टीमों का चुनाव कर लिया है। हरभजन का मानना है कि इस साल पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमें चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंचेगी और ग्रुप स्टेज से बाहर हो जाएंगी।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी भविष्यवाणी करते हुए चार सेमीफाइनलिस्ट टीमें चुनी। उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि एक तो टीम इंडिया, दूसरी टीम अफगानिस्तान, तीसरी टीम मैं साउथ अफ्रीका को रखना चाहूंगा। चौथी टीम के लिए थोड़ा कंफ्यूज हूं, लेकिन मैं न्यूजीलैंड को पाकिस्तान से आगे रखूंगा।'

Advertisement

गौरतलब है कि हरभजन सिंह ने न्यूजीलैंड को पाकिस्तान से ऊपर रखने का कारण भी बताया। वो बोले, 'न्यूजीलैंड आईसीसी टूर्नामेंट काफी अच्छा खेलती है, वो एक यूनिट की तरह खेलते हैं। वो ऐसी टीम है जिनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी रहती है और वो हमेशा मुस्कुराते हुए खेलते हैं। बड़े टूर्नामेंट में ये सब अंतर पैदा करता है। जो टीमें ज्यादा रिलैक्स और एकजुट होती हैं, वो टूर्नामेंट में आगे जाती हैं। इंडिया के बाद जो दूसरी टीम होगी, जिसे फैंस चाहते हैं अच्छा खेलें, वो न्यूजीलैंड ही है। इसलिए वो मेरी प्रेडिक्शन में हैं।'

आपको बता दें कि हरभजन सिंह की भविष्यवाणी से ये साफ है कि उनके अनुसार 'ग्रुप ए' से जिसमें भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और बांग्लादेश है, भारत और न्यूजीलैंड आगे जाने वाले हैं, वहीं बांग्लादेश और पाकिस्तान ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने वाले हैं।

वहीं दूसरी तरफ 'ग्रुप बी' जिसमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीम शामिल हैं। वहां से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का सफर ग्रुप स्टेज के दौरान खत्म होने वाला है। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि हरभजन सिंह की भविष्यवाणी किस हद तक सच साबित होती हैं और कौनसी चार टीमें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल तक पहुंचती हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार