भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले भविष्यवाणी करते हुए उन 6 खिलाड़ियों के नाम बताएं हैं जिन्हें मुंबई इंडियंस की फ्रेंजाइजी रिटेन कर सकती है। हरभजन का मानना है कि MI अपनी टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को भी जरूर रिटेन करेगी।

Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स ने भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर का एक वीडियो अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किया है जिसमें वो मुंबई इंडियंस की रिटेंशन पिक पर अपना मत रखते नज़र आए। उन्होंने कहा, 'मुंबई इंडियंस एक ऐसी टीम है जो पिछले दो-तीन साल से बहुत अच्छा नहीं खेली है। वो चैंपियन टीम है बहुत जबरदस्त टीम रही है और जितना मैं जानते हैं वो ये जरूर सोचेंगे कि आगे के लिए टीम बनाए। हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि इस साल एमआई में एक्सपीरिंयस देखने को नहीं मिलेगा।'

Advertisement

वो आगे बोले, 'पिछले साल हार्दिक पांड्या को कप्तानी मिली थी, इसलिए मुझे लगता है कि वो तो पक्का रिटेन होंगे। जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव भी रिटेन होंगे। क्या रोहित शर्मा रिटेन होंगें? वो अभी-अभी बतौर कप्तान टी20 वर्ल्ड कप जीतकर आए हैं। तो मेरे हिसाब से वो भी रिटेन होंगे। तो चार खिलाड़ी ये हो गए। उसके अलावा तिलक वर्मा को रिटेन किया जाना चाहिए। वो आने वाले समय में मुंबई इंडियंस को काफी मैच जीता सकते हैं। एक और खिलाड़ी रिटेन करना है तो अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर नेहल वढेरा को रिटेन किया जाना चाहिए।'

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार चैंपियन का टाइटल जीता है, हालांकि इसके बावजूद आईपीएल 2024 में एमआई ने रोहित शर्मा से कैप्टेंसी की जिम्मेदारी छीनकर हार्दिक पांड्या को सौंप दी थी। इतने बड़े बदलाव के बाद भी पिछला सीजन मुंबई इंडियंस के लिए किसी बुरे सपने की तरह रहा और उन्होंने 14 में से सिर्फ 4 मैच जीते और वो पॉइंट्स टेबल पर सबसे नीचे रहे थे। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार