विराट कोहली वर्ल्ड क्रिकेट में एक बहुत बड़ा नाम है लेकिन पिछले कुछ सालों से ये दाएं हाथ का बल्लेबाज संघर्ष करता हुआ दिख रहा है और कभी आईपीएल में धमाल मचाने वाले कोहली लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। उनकी खराब फॉर्म का आलम ये है कि मौजूदा आईपीएल सीज़न में वो लगातार दो बार गोल्डन डक पर आउट हो गए हैं। जी हां, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में भी कोहली का खाता नहीं खुला और वो लगातार दूसरी बार गोल्डन डक पर आउट हो गए।

Advertisement

हालांकि, कोहली के फ्लॉप होने के बाद फैंस ने हरभजन सिंह को आड़े हाथों लिया है और उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, बैंगलौर और हैदराबाद के बीच होने वाले इस मुकाबले से पहले भज्जी ने एक ट्वीट किया था और ये भविष्यवाणी की थी कि उन्हें ये लग रहा है कि विराट कोहली इस मैच में अपने आलोचकों को करारा जवाब देंगे और बड़ी पारी खेलेंगे।

Advertisement

बड़ी पारी खेलना तो दूर कोहली पहली बॉल पर गोल्डन डक पर आउट हो गए जिसके बाद सोशल मीडिया पर भज्जी को ट्रोल किया जा रहा है। फैंस भज्जी को फटकार लगाते हुए कह रहे हैं कि भज्जी नया गौतम गंभीर है। एक फैन ने तो भज्जी को ट्रोल करते हुए लिखा कि यही विराट कोहली के लिए पनौती है क्योंकि इससे पहले कोहली काफी रन बना रहा था। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से भज्जी पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार