टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। इस बीच हरभजन सिंह ने एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए उसे शेयर किया है जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हरभजन सिंह द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक व्यक्ति एक बेजान बंदर की जान बचाते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही हरभजन सिंह ने लिखा, 'वाह अविश्वसनीय।' हरभजन सिंह द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो गया है।

Advertisement

अब तक इस वीडियो को ट्टिटर पर ही 10 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं वहीं हजारों लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया है। Cricketnmore इस वीडियो के पीछे की असली कहानी आप तक लेकर आया है। ये वीडियो 8 दिसंबर 2021 भारत के करसंगल गांव है जहां एक टैक्सी ड्राइवर बेजान बंदर की जान बचाता है।

Advertisement

खबरों के अनुसार टैक्सी ड्राइवर जब घर जा रहा होता है तब उसने आवारा कुत्तों के झुंड को बंदर पर हमला करते हुए देखा। जिसके बाद वह अपने वाहन से कूद और कुत्तों को डराकर वहां से भगाया। बंदर की हालत नाजुक थी ऐसे में उस ड्राइवर ने जानवर को CPR दिया। कुछ सेकंड के बाद बंदर को होश आया और वो एक बच्चे की तरह ड्राइवर से चिपक गया। 

बता दें कि हरभजन सिंह ने हाल ही में क्रिकेट से संन्यास लिया है। हरभजन भारत के सबसे कामयाब गेंदबजों में से एक रहे हैं। हरभजन सिंह ने 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 417 विकेट दर्ज हैं। हरभजन सिंह 2007 टी-20 विश्वकप, 2011 वनडे विश्वकप विजेता टीम का भी हिस्सा थे। वहीं भज्जी आईपीएल के इतिहास के भी सबसे सफल गेंदबाजों में से एक रहे हैं। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार