इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के प्लेऑफ के लिए तीन टीमें क्वालीफाई कर चुकी है। अब यहां से सिर्फ एक  टीम (चौथी टीम) ही आगे बढ़ सकेंगी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस की टीम चौथे पायदान के लिए लड़ रही है। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल उनका मानना है कि यहां से अगर मुंबई इंडियंस प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेती है तो ऐसे में उन्हें ट्रॉफी जीतने से रोक पाना काफी मुश्किल होगा।

Advertisement

हरभजन सिंह ने कहा, "अगर MI आगे ​​बढ़ता है, तो उन्हें रोकना असंभव होगा। प्लेऑफ़ में जाने के बाद, MI की ट्रॉफी जीतने की संभावना काफी बढ़ जाएगी। मुंबई के पास सबसे अच्छी बल्लेबाजी है। अगर उनकी गेंदबाजी थोड़ी बेहतर हो जाती है, तो कोई भी MI से बेहतर नहीं है। इससे बेहतर कुछ भी नहीं होगा अगर एमआई और सीएसके इस सीजन के फाइनल में पहुंचें।'

Advertisement

इसी बीच हरभजन सिंह ने अपनी एक टेंशन की वजह भी साझा की। दरअसल, वह विराट कोहली और गौतम गंभीर के कारण थोड़ा चितिंत हैं। यह दोनों ही खिलाड़ी हरभजन सिंह के काफी करीबी हैं, लेकिन पिछली बार जब यह दोनों खिलाड़ी मिले थे तब आपस में भिड़ गए थे। ऐसे में अब हरभजन सिंह को यह चिंता सता रही है कि अगर पहले एलिमिनेटर मैच में आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला होता है तो ऐसे में एक बार फिर कहीं गंभीर और विराट के बीच कहा सुनी ना हो जाए।

हरभजन सिंह ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए कहा, 'अगर कोहली और गंभीर फिर एक-दूसरे का सामना करते हैं, तो मुझे उम्मीद है कि वे फिर से नहीं भिड़ेंगे। मैं केवल इसके बारे में चिंतित हूं।' बता दें कि आईपीएल के एक मुकाबले के दौरान मैदान पर विराट कोहली और नवील उल हक की आपस में तीखी बहस हुई थी जिसके बाद विराट और गंभीर भी आपस में एक दूसरे को गर्मी दिखाते नज़र आए थे।

बता दें कि गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। पहला सेमीफाइनल चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। वहीं पहले एलिमिनेटर मैच में लखनऊ का सामना वो टीम करेगी जो चौथी टीम के तौर पर लीग स्टेज खत्म करती है। इस रेस में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम बनी हुई हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार