विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के लिए ओपनिंग स्लॉट पर बल्लेबाज़ी करते हुए अपने करियर का 71वां शतक पूरा किया। विराट के बैट से निकले शतक के बाद अब क्रिकेट गलियारों में चर्चाएं तेज हैं कि विराट को टी-20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करनी चाहिए। इसी मुद्दे पर बातचीत करते हुए भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपनी राय रखी है। दरअसल, हरभजन सिंह का मानना है कि विराट की फॉर्म को देखते हुए केएल राहुल को नहीं बल्कि कोहली को रोहित शर्मा से साथ टीम के लिए सलामी बल्लेबाज़ी पर उतरना चाहिए।

Advertisement

हरभजन सिंह ने इंडिया-अफगानिस्तान मुकाबले के बाद स्पोर्ट्स तक के साथ बातचीत करते हुए अपना बयान दिया। वह बोले, 'क्यो नहीं, मुझे लगता है जो बल्लेबाज़ जिस नंबर पर अच्छा खेल रहा हैं उसे वहीं खेलने देना चाहिए। केएल राहुल उस फॉर्म में नहीं जिस फॉर्म के लिए हम उन्हें जानते हैं। केएल नंबर 3 पर खेल सकते हैं जब विराट ने ऐसा किया है तो केएल राहुल भी ऐसा कर सकते हैं।'

Advertisement

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि टी-20 फॉर्मेट में विराट को ओपनिंग पर ट्राई किया जाना चाहिए। आने वाले तीन मुकाबलों में रोहित और विराट को ओपनिंग करनी चाहिए।' हरभजन सिंह ने रोहित और विराट की प्राइम फॉर्म को याद करते हुए अपनी बात आगे रखी। वह बोले, 'जब इन दोनों खिलाड़ियों का बहुत अच्छा दौर चला था तब रोहित और विराट ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 360 रनों का स्कोर भी चेज किया था। रोहित और विराट के बीच अच्छी साझेदारी होती है। अगर मैं मैनेजमेंट का हिस्सा होता तो जरूर विराट को ओपनिंग पर एक्सप्लोर करता।'

बता दें कि हाल में केएल राहुल ने भी विराट कोहली को ओपनिंग पर भेजे जाने पर अपना रिएक्शन दिया था। केएल राहुल ने मज़ेदार अंदाज में पत्रकार को जवाब देते हुए कहा था कि अगर विराट ओपनिंग करेंगे तो क्या मैं बेंच पर बैठ जाऊं। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि विराट कोहली का टीम में रोल अलग है ऐसे में वह आगे होने वाली सीरीज में अलग रोल में नज़र आएंगे। गौरतलब है कि विराट कोहली ने आईपीएल में सलामी बल्लेबाज़ी करते हुए 5 शतक जड़े हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार