AAP nominates Harbhajan Singh for Rajya Sabha: टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह सुर्खियों में हैं। हरभजन सिहं ने राजनीति की पिच पर एंट्री कर ली है। आम आदमी पार्टी ने हरभजन सिंह को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। हरभजन सिंह इस खास मौके पर मीडिया से मुखातिब हुए और सवालों का जवाब दिया। हरभजन सिंह ने इस बातचीत के दौरान बताया कि राज्यसभा में जाने के बाद उनका उद्देश्य क्या रहेगा।

Advertisement

हरभजन सिंह ने कहा, 'मेरा फोकस स्पोर्ट्स पर है। मैं कोशिश करुंगा कि पंजाब और भारत के स्पोर्ट्स में ज्यादा से ज्यादा युवा खिलाड़ियों को जोड़ा जाए। ऐसा माहौल क्रिएट किया जाए कि युवा बहुत कुछ सीखकर पंजाब और देश का नाम रोशन कर सकें। मैं राज्यसभा में उन सब मुद्दों की बात करूंगा जिससे पंजाब का भला हो।'

Advertisement

हरभजन सिंह ने आगे कहा, 'मैं संसद में पंजाब और खेल से जुड़े मुद्दे उठाता रहूंगा। मेरा मेन मोटिव है कि देश में खेल प्रमोट हो। हम ओलंपिक में जाते हैं 2 मेडल जीतते हैं और ऐसी खुशी मनाते हैं कि जैसे हमने बहुत कुछ कर लिया। मुझे लगता है कि इंडिया जैसे देश को कम से कम 200 मेडल लेकर आना चाहिए।'

बता दें कि हरभजन सिंह ने हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारुप से संन्यास लिया है। हरभजन सिंह के संन्यास लेने के बाद से ही ये अटकलें लगने लगी थीं कि वो जल्द ही राजनीति में एंट्री कर सकते हैं। भज्जी ने भारत के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 417 विकेट झटके हैं। हरभजन भारत के सबसे कामयाब गेंदबाजों में से एक हैं।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार