इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में शानदार प्रदर्शन के बाद ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की जमकर तारीफ की जा रही है। पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को तो यहां तक लगता है कि उन्हें भारत का स्थायी नंबर 8 बनाया जाना चाहिए। ओवल टेस्ट के दौरान ठाकुर ने लगातार दो अर्धशतक लगाए, जो कि खेल के संदर्भ में महत्वपूर्ण साबित हुए।

Advertisement

इसके अलावा उन्होंने गेंद के साथ भी भूमिका निभाई, दो पारियों में तीन विकेट हासिल करके उन्होंने ये साबित कर दिया कि आखिरकार क्यों विराट एंड कंपनी उन पर भरोसा जताती है। भज्जी का मानना है कि शार्दुल टीम इंडिया के लिए वही काम कर सकते हैं जो लंबे समय तक महान ऑलराउंडर कपिल देव करते आए थे।

Advertisement

हरभजन सिंह ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा, “मैं उन्हें नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहता हूं और टीम इंडिया के लिए लगातार रन बनाते हुए देखना चाहता हूं, खासकर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में, जहां आप दो स्पिनरों के साथ नहीं खेल सकते हैं। एक ऐसा खिलाड़ी जो तेज गेंदबाजी करता हो और बल्लेबाजी में भी आपके लिए 5 से 7 नंबर पर काम कर सकता हो। शार्दुल नंबर 8 पर ऐसा करने में काफी सक्षम हैं, जहां वह रन बना सकते हैं और टीम के लिए मैच जीत सकते हैं।“

भज्जी ने आगे बोलते हुए कहा, "अगर वो अपनी बल्लेबाजी पर काम करना जारी रखता है और अपनी गेंदबाजी में कड़ी मेहनत करना जारी रखता है, तो वह कपिल देव के बाद एक भरोसेमंद ऑलराउंडर खोजने की भारत की समस्या को हल कर सकता है। उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उसे देखकर बहुत अच्छा लगा और इससे आगे चलकर उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार