भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने एक बार फिर से पाकिस्तान क्रिकेट को फटकार लगाई है। भज्जी ने पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि अगर वो भारत नहीं आते हैं तो इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। फिलहाल बीसीसीआई और पीसीबी आगामी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर आमने-सामने हैं।

Advertisement

भारत ने ये साफ कर दिया है कि वो पाकिस्तान नहीं जाएंगे। वहीं, पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी हाइब्रिड मॉडल अपनाने के लिए अनिच्छुक हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी ने शर्तें रखी हैं कि पाकिस्तान 2031 तक भारत में होने वाले सभी आईसीसी आयोजनों के लिए हाइब्रिड मॉडल चाहता है। नकवी के इस बयान पर हरभजन ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर उन्हें भारत नहीं आना है तो मत आइए और जब तक पाकिस्तान में राजनीतिक स्थिति में सुधार नहीं होता, तब तक भारत अपने पड़ोसी देश की यात्रा करने की स्थिति में नहीं होगा।

Advertisement

हरभजन ने स्पोर्ट्स टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा, "अगर आप नहीं चाहते हैं तो भारत न आएं। मत आइए, हमें कोई दिक्कत नहीं है। अगर पाकिस्तान भारत नहीं आता है, तो इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। आप मौजूदा क्रिकेटरों से पूछ सकते हैं और उनकी भी यही राय होगी। अगर पाकिस्तान में स्थिति अलग होती, तो चीजें अलग हो सकती थीं।" 

हरभजन ने उन दिनों को भी याद किया जब उन्होंने द्विपक्षीय सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था। हरभजन ने कहा, "जब मैं वहां गया तो वो शानदार मेजबान थे। जब भी हम बाजार गए तो उन्होंने हमसे खाने के पैसे नहीं लिए और कुछ ने हमें शॉल भी उपहार में दिए। मुझे वहां के दर्शकों के लिए बुरा लगता है कि वो विराट कोहली और दुनिया भर के अन्य चैंपियन खिलाड़ियों को नहीं देख पा रहे हैं। लेकिन उनकी कोई गलती नहीं है। जब तक वहां स्थिति में सुधार नहीं होता, तब तक चीजें नहीं बदलेंगी।"

अपनी बात खत्म करते हुए भज्जी ने कहा, "टूर्नामेंट होने दें, आप इसे रोक नहीं सकते। आप अपनी जिद पर अड़े नहीं रह सकते। कई देश हैं जो इसकी मेजबानी करना चाहते हैं, चाहे वो मलेशिया हो, श्रीलंका हो या कोई और देश। जब तक वहां स्थिति में सुधार नहीं होता, भारत पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा।" आपको बता दें कि टूर्नामेंट शुरू होने में तीन महीने से भी कम समय बचा है और चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम की घोषणा होना अभी बाकी है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार