पाकिस्तान सरकार ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने का फरमान जारी किया है। पाकिस्तानी सरकार के इस आदेश के बाद पूरे भारत में आक्रोश है और कई पूर्व क्रिकेटर्स भी इस फैसले पर पाकिस्तानी सरकार और पीसीबी को फटकार लगा रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने भी पाकिस्तान सरकार की आलोचना की है।

Advertisement

हरभजन ने इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाकिस्तान का बांग्लादेश से कोई लेना-देना नहीं है लेकिन फिर भी वो बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना वाली बात कर रहे हैं। भज्जी ने आज तक पर बात करते हुए कहा, "ICC ने बांग्लादेश से न खेलने के लिए कहा है। इसमें भारत और पाकिस्तान का क्या लेना-देना है? वो बस बेवजह बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना बन रहे हैं।"

Advertisement

रविवार को, पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ अपने ग्रुप-स्टेज मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया। पाकिस्तान सरकार ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी वर्ल्ड टी-20 2026 में भाग लेने की अनुमति देती है, हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।"

Also Read: LIVE Cricket Score

आईसीसी ने भी अपनी ओर से पाकिस्तान सरकार के फैसले पर सवाल उठाया और ये चेतावनी भी दी कि इस बहिष्कार से दंडात्मक प्रतिबंध लग सकते हैं। आईसीसी ने एक बयान में कहा, "आईसीसी को उम्मीद है कि PCB अपने देश में क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण और दीर्घकालिक प्रभावों पर विचार करेगा क्योंकि इससे वैश्विक क्रिकेट इकोसिस्टम पर असर पड़ने की संभावना है, जिसका वो खुद एक सदस्य और लाभार्थी है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार