वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का पहला दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया था जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड (146) और स्टीव स्मिथ (95) की नाबाद पारियों के दम पर पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 327 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। यहां से अब ऑस्ट्रेलिया की टीम आगे नज़र आ रही है, ऐसे में मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम को अच्छा क्रिकेट खेलकर वापसी करनी होगी। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने रोहित एंड कंपनी को बडे़ मुकाबले में वापसी के लिए तीन टिप्स दिये हैं।

Advertisement

पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि सबसे पहले भारतीय गेंदबाज़ों को नई गेंद का सटिक इस्तेमाल करना होगा। भारतीय बॉलर्स को नई गेंद से विपक्षी बल्लेबाज़ों को ड्राइव करने पर मजबूर करना होगा जिससे सफलताएं मिलने के मौके बने। हरभजन सिंह ने रोहित एंड कंपनी को दूसरी सलाह देते हुए आगे कहा कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया को किसी भी हाल में 450 रन के नीचे रोकना होगा।

Advertisement

हरभजन सिंह का मानना है कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को 450 रन से कम पर तभी रोक सकेगी तब वह मानसिक तौर पर तैयार होगी। क्योंकि जब टीम और गेंदबाज़ों को खूद पर ऐसा करने का भरोसा होगा तभी यह संभव हो पाएगा। इसके बाद दिग्गज गेंदबाज़ ने भारतीय टीम को तीसरी और आखिरी सलाह देते हुए कहा कि जब भारतीय खिलाड़ी बल्लेबाज़ी करने आए तब वह अपना पूरा समय लेकर बल्लेबाज़ी करें। ऐसा इसलिए क्योंकि पूर्व गेंदबाज़ के अनुसार ओवल का पिच बल्लेबाज़ी के लिए काफी अच्छा नज़र आ रहा है और यहां शुभमन गिल, विराट कोहली और टीम के अन्य खिलाड़ी अच्छा स्कोर बना सकते हैं।

एक बार फिर बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का पहला दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 327 रन बना लिये हैं। ऐसे में अब वापसी करने के लिए भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया को दूसरे दिन जल्द से जल्द ऑल आउट करना होगा। अब यह देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि भारतीय टीम ऐसा करने में कामियाब हो पाती है या नहीं और दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया दूसरे दिन किस तरह का क्रिकेट खेलती है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार