कोलकाता, 25 जनवरी (CRICKETNMORE)| मुंबई इंडियंस के साथ एक दशक का समय बिताने वाले दिग्गज भारतीय स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह को गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी ने रीटेन नहीं किया। हरभजन ने कहा कि उन्होंने मुंबई टीम के लिए इस लीग में खेले गए हर मैच का आनंद लिया। स्कोरकार्ड

Advertisement

हरभजन ने कहा कि इस माह होने वाली नीलामी में जो भी टीम उन्हें खरीदेगी, वह उसके लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

Advertisement

भारतीय गेंदबाज ने यहां संवाददाताओं से कहा, "यह पहली बार हो रहा है कि मैं नीलामी में शामिल हूं। मैं 2008 में लीग के पहले संस्करण के लिए नीलामी में शामिल हुआ था। अब 10 साल बाद मैं नीलामी में वापस आया हूं। यह एक अलग अहसास है।"

हरभजन ने कहा, "मैंने लीग की शुरुआत से लेकर अब तक सारे मैच मुंबई इंडियंस के लिए खेले। अब मुझे नहीं पता कि मैं किस टीम में जाऊंगा। मुझे नहीं पता कि क्या होने वाला है? मैं वापस इसी टीम के साथ या किसी अन्य टीम के साथ भी शामिल हो सकता हूं।"

हरभजन ने भारतीय टीम के लिए टेस्ट प्रारूप में 400 विकेट लिए हैं। वर्तमान में वह सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। वह इसमें पंजाब का नेतृत्व कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार