अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से हार्दिक पांड्या बाहर हो गए हैं लेकिन इसके बावजूद वो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ मंगलवार शाम बेंगलुरु पहुंचे थे जहां उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में फैंस जमा हो गए थे।

Advertisement

ये जोड़ी एक लग्ज़री फेरारी कार में बेंगलुरू पहुंची जिससे देखने वालों का उत्साह और बढ़ गया। जैसे ही पांड्या के आने की खबर फैली, वहां भारी भीड़ जमा हो गई। फैंस उन्हें देखने और उनकी तस्वीरें लेने के लिए धक्का-मुक्की तक करने लगे। जैसे-जैसे भीड़ का उत्साह बढ़ता गया, सुरक्षाकर्मियों की स्थिति भी मुश्किल होती गई। फैंस बेकाबू होते दिख रहे थे लेकिन किसी तरह पांड्या और माहिका वहां से निकलने में सफल रहे। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम को 13 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले बड़ा झटका लग चुका है। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) जांघ की मांसपेशी में तनाव के चलते इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। पांड्या को इस चोट उभरने में करीब तीन हफ्ते का समय लगेगा और उसके बाद रिहैब की प्रकिया से गुजरेंगे। 

Also Read: LIVE Cricket Score

पांड्या को शुरू में बेंगलुरु के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (CoE) से एक हफ़्ते की ड्रिल और फिटनेस टेस्ट पूरे करने के बाद सीरीज में खेलने के लिए हरी झंडी मिल गई थी। लेकिन बाद में आई एक दिक्कत की वजह से उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबलों से हटना पड़ा है। ये देखना बाकी है कि टीम मैनेजमेंट और सिलेक्शन कमिटी इस 32 वर्षीय खिलाड़ी की जगह किसी और को चुनती है या नहीं। जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज़ में उनके खेलने पर भी संदेह बना हुआ है।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार