India vs Bangladesh T20I: भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने बुधवार (9 अक्टूबर) को बांग्लादेश के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में अपनी बल्लेबाजी और फील्डिंग से खास रिकॉर्ड बना दिया। हार्दिक ने बल्लेबाजी मे 19 गेंदों में दो चौकों औऱ दो छक्कों की मदद से 32 रन की पारी खेली औऱ फिर फील्डिंग में नजमल हुसैन शांतो, रिशाद हुसैन और तंजीम हसन साकिब का कैच लपका। 

Advertisement

हार्दिक भारत के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक टी-20 इंटरनेशनल मैच में 30 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं या 3 या उससे ज्यादा विकेट हासिल की हैं। इससे पहले सुरेश रैना और रोहित शर्मा ने दो-दो बार यह कारनामा किया था। 

बता दें कि इस मुकाबले में हार्दिक ने गेंदबाजी नहीं की। ग्वालियर में खेले गए पहले टी-20 में उन्होंने नाबाद 39 रन की तूफानी पारी खेली थी और गेंदबाजी में भी एक विकेट हासिल किया था। 

गौरतलब है कि भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 86 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने नितीश रेड्डी की 34 गेंदों में 74 रन और रिंकू सिंह की 29 गेंदों में 53 रन की पारियों की बदौलत 9 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए थे। 

इसके जवाब में बांग्लादेश निर्धारित ओवरों में 9 विकेट गवाकर 135 रन ही बना सकी। जिसमें महमादुल्लाह ने सबसे ज्यादा 41 रन की पारी खेली। टीम के छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

भारत के लिए गेंदबादी में वरुण चक्रवर्ती औऱ रेड्डी ने 2-2 विकेट, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा, मयंक यादव औऱ रियान पराग ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार