India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के लिए क्रुणाल पांड्या डेब्यू कर रहे हैं। क्रुणाल पांड्या ने अपने डेब्यू मैच में ही शानदार बल्लेबाजी करते हुए सभी को प्रभावित किया। क्रुणाल पांड्या ने 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अपने डेब्यू मैच में ही अर्धशतक लगा दिया।

Advertisement

हालांकि, उनकी हाफ सेंचुरी होते ही उनके भाई हार्दिक पांड्या ने बाहर से ऐसा रिएक्शन दिया जिसे देखकर आप इमोशनल भी होंगे और इन दोनों भाईयों की कामयाबी के लिए खुश भी होंगे। दरअसल, जैसे ही क्रुणाल ने फिफ्टी पूरी की उन्होंने पूरे जोश के साथ हवा में पंच किया और अपने पिता को याद करते हुए ऊपर देखा।

Advertisement

इसके बाद जब कैमरे पर छोटे भाई हार्दिक पांड्या को देखा गया तो वो भी काफी इमोशनल दिखे और भाई की हाफ सेंचुरी पर प्यारी सी स्माइल देते हुए दिखे। देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस इन दोनों भाईयों की जमकर सराहना कर रहे हैं।

वहीं, अगर इस पहले मैच की बात की जाए तो टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 317 रन बनाए हैं। टीम इंडिया के लिए इस मैच में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने सर्वाधिक 98 रन बनाए थे। वहीं केएल राहुल नाबाद 62, क्रुणाल पांड्या नाबाद 58 और कप्तान विराट कोहली ने 56 रनों की पारी खेली थी। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार