भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच 27 जुलाई से तीन मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचौं की वनडे सीरीज खेली जानी है जिसके लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने टीम का चुनाव करते हुए सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को टी20 फॉर्मेट का नया कप्तान बना दिया है। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) भी टी20 फॉर्मेट के कप्तान बनने की रेस में थे, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें ये जिम्मेदारी नहीं सौंपी। भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने अब खुद दुनिया के सामने आकर इसके पीछे की वजह बताई है।

Advertisement

अजीत अगरकर ने श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर के साथ मिलकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव को नया कप्तान (टी20 फॉर्मेट) चुनने की वजह बताई। वो बोले, 'सूर्यकुमार यादव को कप्तान इसलिए बनाया गया क्योंकि वह योग्य उम्मीदवारों में से एक हैं। वह सर्वश्रेष्ठ T20I बल्लेबाजों में से एक हैं। आप ऐसा कप्तान चाहते हैं जो सभी मैच खेल सके। हार्दिक पंड्या की फिटनेस उनके लिए एक चुनौती रही है।'

Advertisement

जी हां, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने ये साफ कर दिया है कि बीते समय में हार्दिक पांड्या की खराब फिटनेस ही उनके लिए एक बार फिर मुसीबत बन गई है। आपको बता दें कि हार्दिक ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान काफी शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन पिछले साल घर पर वनडे वर्ल्ड कप खेला गया था जिसके दौरान वो बीच टूर्नामेंट में चोटिल होने के कारण बाहर हो गए थे। यही वजह है हार्दिक की फिटनेस को मद्देनज़र रखते हुए उन्हें ये बड़ी जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है।

वनडे और टेस्ट नहीं खेल पाएंगे सूर्यकमार

ये भी जान लीजिए कि सूर्यकुमार के भी दोनों हाथों में लड्डू नहीं हैं। नए हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने ये भी साफ कर दिया है कि वो सिर्फ टी20 फॉर्मेट में ध्यान देंगे। यानी अब सूर्यकुमार के लिए वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में दरवाजे लगभग बंद हो चुके हैं। आगामी समय में वो ये दोनों फॉर्मेट इंडिया के लिए खेलेंगे इसके काफी कम ही चांस हैं। उन्होंने भारत के लिए 37 वनडे और सिर्फ 1 टेस्ट मैच खेला है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार