भारतीय क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से पहले जमकर पसीना बहा रही है। इतना ही नहीं, भारत की निगाहें बांग्लादेश के बाद 23 फरवरी को होने वाले पाकिस्तान मुकाबले पर भी हैं। यही कारण है कि भारतीय खिलाड़ी दुबई के लोकल नेट बॉलर्स का भी सहारा ले रहे हैं।

Advertisement

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि हार्दिक पांड्या एक नेट बॉलर के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। बड़े टूर्नामेंट से पहले, यूएई के एक युवा क्रिकेटर, ज़ोहैर इकबाल ने प्रैक्टिस सेशन के दौरान भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को गेंदबाजी की और प्रैक्टिस के बाद दोनों एक साथ नजर आए।

Advertisement

इकबाल द्वारा पोस्ट की गई एक इंस्टाग्राम रील में, दोनों को नेट सेशन के दौरान एक मजेदार बातचीत करते हुए देखा गया। इस वीडियो में, हार्दिक मज़ाक में कहते हैं, "वो एक विदेशी है लेकिन वो अभी-अभी ऑस्ट्रेलिया से आया है, है ना?" और फिर कहते हैं, "अपना ख्याल रखना।"

पांड्या के इस कमेंट ने कुछ देर के लिए दोनों खिलाड़ियों को कुछ समय के लिए भ्रमित कर दिया, जिससे देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया।

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को होने वाले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। हालांकि, इस मैच से पहले ही भारतीय टीम को एक तगड़ा झटका लग चुका है। टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल पारिवारिक इमरजेंसी के कारण टीम इंडिया का साथ छोड़कर दुबई से अपने घर चले गए हैं। मोर्कल अपने पिता अल्बर्ट्स के निधन की खबर मिलने के बाद सोमवार, 17 फरवरी को साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हो गए। ये घटनाक्रम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के पहले मैच से कुछ दिन पहले हुआ है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार