आईपीएल 2022 के 16वें मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के सामने मैच जीतने के लिए 190 रनों का लक्ष्य रखा है। एक समय पंजाब की टीम 200 से भी पार जाती हुई दिख रही थी लेकिन राशिद खान और बाकी गेंदबाज़ों ने शानदार वापसी करते हुए पंजाब को 189 पर ही रोक दिया। इस दौरान लियाम लिविंगस्टोन ने गुजरात के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की।

Advertisement

लिविंगस्टोन को जब युवा जितेश शर्मा का साथ मिला तो महफिल में चार चांद ही लग गए। इन दोनों ने गुजरात के स्पिनर राहुल तेवतिया की जमकर कुटाई की और एक ही ओवर में 24 रन लूट लिए। हार्दिक पांड्या ने सोचा था कि शायद तेवतिया के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में लिविंगस्टोन और जितेश अपना विकेट गंवा देंगे लेकिन इन दोनों ने पासा पलट दिया।

Advertisement

राहुल तेवतिया पारी का 13वां ओवर करने के लिए आए और इस ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर दो लंबे-लंबे छक्के लगा दिए जिसके बाद हार्दिक पांड्या के भी पसीने छूट गए। हालांकि, दो छक्के लगाने के बाद जब जितेश ने लिविंगस्टोन को स्ट्राइक दी तो ओवर खत्म होते-होते उन्होंने भी एक छक्का लगा दिया। कुल मिलाकर तेवतिया ने इस ओवर में 24 रन दे दिए और यहां से पंजाब को मूमेंटम मिल गया।

लिविंगस्टोन ने आउट होने से पहले 27 गेंदों में 64 रनों की आतिशी पारी खेली जिसमें 7 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के भी शामिल थे। लिविंगस्टोन के अलावा युवा जितेश शर्मा ने भी 11 गेंदों में 23 रनों की छोटी पारी खेली। उन्होंने भी अपनी इस पारी में 1 चौका और 2 छक्के लगा दिए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार