भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अक्सर किसी बड़े टूर्नामेंट से पहले अपने हेयरस्टाइल को चेंज़ करते हैं और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है।पांड्या ने ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले नए हेयरस्टाइल के साथ सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा है। मुंबई में यूएसए (यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका) के खिलाफ भारत के टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच से 24 घंटे पहले पांड्या का ये लुक सामने आया है।
पांड्या ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए एक ब्लॉन्ड 'फेड' हेयरस्टाइल अपनाया है। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने फॉलोअर्स के साथ ये ट्रांसफॉर्मेशन शेयर किया। 32 साल के पांड्या अपने एक्सपेरिमेंटल स्टाइल के लिए जाने जाते हैं और पहले भी वो अलग-अलग हेयरस्टाइल के साथ ऐसे ही बाल रख चुके हैं। हालांकि, ये देखना दिलचस्प होगा कि पांड्या के लिए ये नया हेयरस्टाइल कितना लक लेकर आता है।
वहीं, भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले खेले गए वॉर्मअप मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराकर शानदार फॉर्म का प्रदर्शन किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 240 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। ईशान किशन की विस्फोटक फिफ्टी इस पारी की सबसे बड़ी झलक रही। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम लगातार अंतराल में विकेट गंवाने के चलते लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।
साउथ अफ्रीका को ये मैच जीतने के लिए 241 रनों का लक्ष्य मिला था जिसका पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआती झटका जल्दी ही लग गया और जॉर्ज लिंडे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान एडन मार्करम और रयान रिकल्टन ने दूसरे विकेट के लिए 30 गेंदों में 65 रन जोड़कर पारी को संभालने की कोशिश की। मार्करम ने 19 गेंदों में 38 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए, जबकि रिकल्टन ने 21 गेंदों में 44 रन जोड़े।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके अलावा ट्रिस्टान स्टब्स ने नाबाद 21 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाए, जबकि जेसन स्मिथ ने (35) और मार्को यान्सन ने (31) ने भी कुछ रन जोड़े। हालांकि अन्य बल्लेबाजों से कोई खास समर्थन नहीं मिला और टीम 210 रन तक ही पहुंच सकी। भारत की ओर से गेंदबाजी में अभिषेक शर्मा ने 2 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और अक्षर पटेल को भी 1-1 सफलता मिली।