Hardik Pandya Injury: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) BCCI के COE में समय बिताकर अपनी फिटनेस हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि वो जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे और अफगानिस्तान टी20 सीरीज में खेलते नज़र आएंगे। हालांकि हार्दिक का इंतज़ार एक बार फिर बढ़ गया है। उन्हें नई चोट लगी है जिसने भारतीय टीम की भी टेंशन बढ़ा दी है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हार्दिक पांड्या को ट्रेनिंग के दौरान पैर में हल्की चोट आई है। यही कारण है अब वो अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर शुरू होने वाली टी20 सीरीज में शायद भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे। खबर के अनुसार एक सूत्र ने हार्दिक की फिटनेस पर बयान दिया है।

सूत्र ने कहा, "हार्दिक बिना किसी परेशानी के प्रैक्टिस कर रहे थे, लेकिन पैर में हल्की चोट के कारण उन्हें गेंदबाज़ी ना करने की सलाह दी गई है। वह जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज काफी करीब है। इस सीरीज के शुरू होने तक शायद हार्दिक पूरी फिटनेस हासिल नहीं कर पाएंगे। उन्हें बल्लेबाज़ी और मूवमेंट में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस उन्हें 100 प्रतिशत फिट घोषित करने से पहले खुद भी पूरी तरह आश्वस्त होना चाहता है।"

गौरतलब है कि 32 वर्षीय हार्दिक पांड्या ने साल 2026 में मार्च के महीने में अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला था। ये ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल था जिसमें टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से मात देकर चैंपियन का ताज पहना था। इस मुकाबले में हार्दिक ने 13 गेंदों पर 18 रन बनाए थे और 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट चटकाया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के लिए लिमिटेड ओवर क्रिकेट के बेहद ही अहम सदस्य हैं। वो देश के लिए अब तक 11 टेस्ट, 94 वनडे और 138 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। यही वज़ह है BCCI के COE में उनकी जमकर देखरेख हो रही है और कोई भी उनकी फिटनेस पर रिस्क नहीं लेना चाहता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार