India vs England 1st T20I: भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के पास इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में खास रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा। सीरीज का आगाज 22 जनवरी को होगा और पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। 

Advertisement

धवन को पछाड़ने का मौका

Advertisement

हार्दिक ने अभी तक 109 टी-20 इंटरनेशनल मैच की 85 पारियों में 27.86 की औसत से 1700 रन बनाए हैं। अगर वह पहले मैच में 60 रन बना लेते हैं तो भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शिखऱ धवन को पछाड़कर पांचवें नंबर पर आ जाएंगे। पूर्व बल्लेबाज धवन के नाम 68 मैच की 66 पारियों में 1759 रन दर्ज हैं। 

बुमराह-भुवी से निकल सकते हैं आगे

हार्दिक ने अभी तक 109 टी-20 इंटरनेशनल मैच की 97 पारियों में 89 विकेट अपने खाते में डाले हैं। अगर वह दो विकेट हासिल कर लेते हैं तो भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार औऱ जसप्रीत बुमराह को पछाड़कर तीसरे नंबर पर आ जाएंगे। टी-20 इंटरनेशनल में भुवनेश्वर ने 90 विकेट और बुमराह ने 89 विकेट लिए हैं। 

बता दें कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा के लिए खेलते हुए हार्दिक ने अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने 7 पारियों में 246 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे। 

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार