भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच वनडे सीरीज खत्म हो चुकी है और अब बारी है टी-20 की, जहां दोनों टीमें एक बार फिर दो-दो हाथ करती हुई नजर आएंगी। हालांकि, वनडे टीम की तरह इस टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में नहीं होगी, यहां तक कि रोहित और विराट टी-20 का हिस्सा भी नहीं हैं ऐसे में हार्दिक पांड्या टीम की कमान संभालते हुए दिखेंगे।

Advertisement

टी-20 सीरीज की शुरुआत रांची से होने जा रही है। एमएस धोनी के शहर आकर हार्दिक पांड्या उनसे ना मिलें ऐसा कभी हो सकता है, तो इसी कड़ी में हार्दिक ने गुरुवार की सुबह भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के साथ एक खास तस्वीर पोस्ट की जिसमें हार्दिक पांड्या और एमएस धोनी को बाइक पर बैठे हुए देखा जा सकता है। पांड्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से धोनी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "शोले 2 जल्द ही आ रही है।"

Advertisement

ये तस्वीर एमएस धोनी के रांची स्थित घर की है, पांड्या द्वारा तस्वीरें पोस्ट करने के तुरंत बाद, प्रशंसकों ने इस पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है। फैंस को ये दोस्ताना तस्वीर काफी पसंद आ रही है और फैंस कमेंट्स करके अपने इमोशंस जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, “क्या अच्छी सुबह है।”

भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से जीतकर वनडे में नंबर वन की कुर्सी हासिल कर ली है और अब फैंस हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम इंडिया के प्रदर्शन को देखने के लिए बेताब हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या रोहित शर्मा की तरह हार्दिक पांड्या भी कीवियों का क्लीन स्वीप कर पाते हैं या नहीं। टी-20 में कई युवा खिलाड़ियों पर भी निगाहें होने वाली हैं। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार