मैनचेस्टर में हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत की जोड़ी ने भारत को एक यादगार जीत दिलवाई है। इस मैच में हार्दिक और पंत के बीच पाचवें विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी हुई थी, जिसने मैच का पूरा हाल ही बदल कर रख दिया। रविवार को तीसरा मैच और वनडे सीरीज जीतने के बाद हार्दिक पांड्या ने साथी खिलाड़ी ऋषभ पंत के साथ मैदान पर हुई खास बातचीत फैंस के साथ शेयर की है।

Advertisement

हार्दिक ने मीडिया से बातचीत करते हुए ऋषभ के साथ मैदान पर हुई बातचीत का खुलासा किया। वह बोले, 'मैं एक ही चीज को बार-बार रिपीट कर रहा था। मैंने उससे(ऋषभ पंत) भी कहा कि मैं यही बार-बार बोल रहा हूं।' हार्दिक बोले, 'पहले साझेदारी करते हैं, मैच को जितना हो सके क्लोज लेकर जाते हैं और उसे खत्म करते हैं। फिर तुझे इन्जॉय करना है तो कर ले, लेकिन पहले मैच को क्लोज कर।'

Advertisement

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए स्टार ऑलराउंडर ने ऋषभ पंत की खुब तारीफ की। उन्होंने अपनी बात आगे रखते हुए कहा, 'सभी को पता है जब ऋषभ मारना शुरू करता है, हम सब बैठ जाते हैं और कहते हैं आप खेलो।'

बता दें कि हार्दिक का मानना है कि इस मैच में भारत की पकड़ काफी मजबूत थी। क्योंकि ऋषभ पंत और खुद उनके पास ऐसा टैलेंट हैं जिसके दम पर वह बिना कोई जोखिम उठाए इंग्लैंड का टारगेट चेज कर सकते थे। उन्होंने साफ कहा कि इस मैच में इंग्लैंड सिर्फ तभी वापस आ सकता था जब हम बैक-टू-बैक अपने विकेट गंवाते। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार