Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Eng vs ind 3rd odi

Cricket Image for 'अरे मेरा नाम क्यों ट्रेंड करा रहे हो?', मांकडिंग देख फैंस को आई अश्विन की याद
Deepti Sharma and R Ashwin

'अरे मेरा नाम क्यों ट्रेंड करा रहे हो?', मांकडिंग देख फैंस को आई अश्विन की याद

By Nishant Rawat September 25, 2022 • 09:39 AM View: 734

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाज़ दीप्ति शर्मा ने तीसरे वनडे में इंग्लिश बैटर चार्लोट डीन को माकंडिंग किया। इस घटना के बाद जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर तेजी से दीप्ति शर्मा का नाम ट्रेंड हुआ, वहीं दूसरी तरफ इंडियन फैंस को पुरूष टीम के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की भी याद आ गई। आलम यह रहा है कि ट्विटर पर थोड़ी ही देर बाद रविचंद्रन अश्विन भी ट्रेंड करते नज़र आए।

अश्विन ने किया ट्वीट : पुरूष क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'आप अश्विन को ट्रेंड क्यों कर रहे हो? आज की रात बॉलिंग हीरो दीप्ति शर्मा के बारे में है।' बता दें कि अश्विन मांकडिंग को पहले भी सपोर्ट कर चुके हैं।

Related Cricket News on Eng vs ind 3rd odi