India vs England ODI 2026: इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाले तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। खबरों के अनुसार स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं।
वहीं विराट कोहली का फिटनेस टेस्ट 22 जून को बेंगलुरु में सीओई में होगा। जिसके बाद तय होगा कि वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे या नहीं। हालांकि इसे लेकर बोर्ड द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
Also Read: LIVE Cricket Score
बता दें कि दोनों खिलाड़ी चोटिल होने के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ जारी तीन वनडे मैचों की सीरीज से भी बाहर हो गए थे।
हाल ही में बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में पांड्या का असेसमेंट हुआ था। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते समय उन्हें पीठ में ऐंठन की समस्या हुई थी, जिससे उबरने के लिए वह काम कर रहे थे। ट्रेनिंग सेशन के दौरान उन्होंने पूरे 10 ओवर भी फेंके, जिससे उनके जल्द वापसी की उम्मीदें बढ़ गईं थी।
हालांकि रिहैब की प्रकिया के दौरान पांड्या दोबारा चोटिल हो गए थे। उनके क्वाड्रिसेप्स में खिंचाव आ गया था, जिसके चलते वह अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से बाहर हुए। अब इंग्लैंड सीरीज के लिए वह पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं।
चोटिल होने के चलते पांड्या आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए कई मुकाबले नहीं खेल पाए थे। उन्होंने सीजन के आखिरी मुकाबलों के लिए टीम में वापसी की थी।
साउथ अफ्रीका में होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए, टीम मैनेजमेंट पांड्या का वर्कलोड सावधानी से संभालते हुए उन्हें 50-ओवर के क्रिकेट में ज़्यादा खेलने का मौका देना चाहता है।