टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या सुर्खियों में हैं। हार्दिक पंड्या की करोड़ों रुपए की घड़ी मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने जब्त की जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी बवाल कटा। करोड़ो की घड़ी पहनने वाले हार्दिक को मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल से हर सीजन 11 करोड़ रुपए बतौर सैलरी मिलती है। 

Advertisement

हार्दिक पांड्या ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि ये पैसे उन्हें उत्तेजित नहीं करते हैं। उनके पैर जमीन पर ही हैं।

Advertisement

हार्दिक ने कहा, 'जब मुझे 11 करोड़ और मेरे भाई कृणाल को 9 करोड़ यानी हमें कुल 20 करोड़ मिलने लगे तब भी हम काफी हद तक जमीनी थे। इन पैसों ने हमें बहुत ज्यादा उत्तेजित नहीं किया। हम खुश थे, लेकिन हम अब भी पहले जैसे ही थे, पैसों के साथ स्टेबिलिटी तो आई ही थी।'

हार्दिक पांड्या ने इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा था कि उन्हें 10 लाख जब मिलते थे तब भी कोई परेशानी नहीं थी।

हार्दिक पांड्या ने कहा, 'मेरा तो ऐसा था कि ये भी ठीक है। मेरा भाई कृणाल 2 करोड़ कमा रहा है। मैं 10 लाख। इसके अलावा मैं भी अपने ब्रांड एंडोर्समेंट्स और इंडिया खेलने के चलते दो करोड़ कमा ही रहा था। हम स्टेबल थे।'

Advertisement

बता दें कि हार्दिक पांड्या पहली बार जब मुंबई की टीम से जुड़े थे तब MI ने उन्हें महज 10 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, इसके बाद हार्दिक ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक सफलता की सीढ़ी चढ़ते गए। हार्दिक के अलावा उनके भाई क्रुणाल भी मुंबई टीम का ही हिस्सा हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार