टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और पूर्व भारतीय कप्तान एम एस धोनी के बीच की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। हार्दिक को कई मौकों पर अपनी कामयाबी का श्रेय धोनी को देते हुए देखा गया है। इस बीच हार्दिक पांड्या ने धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उनसे एक सवाल पूछा है।

Advertisement

हार्दिक ने धोनी की जो तस्वीर शेयर की है उसमें कैप्टन कुल काफी युवा नजर आ रहे हैं। इसी बात को लेकर हार्दिक ने उनसे मस्ती करते हुए सवाल पूछा है, 'क्या माही भाई टाइम-ट्रैवलिंग भी करने लगे हो क्या?' हार्दिक ने अपनी तस्वीर में धोनी को भी टैग किया है अब यह देखना दिलचस्प होगा कि थाला उन्हें क्या जवाब देते हैं।

Advertisement

फिलहाल हार्दिक पांड्या द्वारा शेयर की गई धोनी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। इसे अब तक 13 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इस तस्वीर पर पांच हजार से ज्यादा कमेंट भी आ चुके हैं। इस तस्वीर पर फैंस भी काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

बता दें कि 9 अप्रैल से आईपीएल सीजन 14 शुरू हो रहा है।  कयास लगाए जा रहे हैं कि 39 साल के धोनी का यह आईपीएल का आखिरी सीजन हो सकता है। धोनी ने अपनी अगुआई में चेन्नई सुपरकिंग्स को भी तीन बार आईपीएल चैंपियन का खिताब दिलवाया है ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वह एक बार फिर टीम को विजेता बनावकर अपने करियर का सुखद अंत करेंगे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार