टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ रनों की बारिश कर दी। वहीं हार्दिक पांड्या ने आते ही छक्के से आगाज कर माहौल गरमा दिया। इसी दौरान कैमरा स्टैंड्स में मौजूद उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा पर गया, जिनका खुशी से भरा रिएक्शन सोशल मीडिया पर छा गया।

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का आठवां मुकाबला गुरुवार (26 फरवरी) को भारत और जिम्बाब्वे के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने उनके इस निर्णय को गलत साबित कर दिया।

Advertisement

भारत ने पावरप्ले में ही 80 रन जोड़कर तेज शुरुआत की। संजू सैमसन ने 15 गेंदों में 24 रन बनाकर आक्रामक अंदाज दिखाया। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली और कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 72 रन की साझेदारी की। सूर्यकुमार ने भी 13 गेंदों में 33 रन ठोकते हुए रन गति को बरकरार रखा।

पाचवे नंबर पर जब हार्दिक पांड्या क्रीज पर उतरे, तो उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर लंबा छक्का जड़ दिया। 14वें ओवर में जिम्बाब्वे के स्पिनर को लॉन्ग ऑन के ऊपर से मारा गया यह छक्का दर्शकों के लिए रोमांचक पल बन गया। इसी दौरान कैमरा स्टैंड्स में बैठी उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की ओर घूमा, जो इस शॉट को देखकर खुशी से झूम उठीं। उनका उत्साहभरा रिएक्शन देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

हार्दिक ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर पारी को धमाकेदार अंदाज में आगे बढ़ाया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 31 गेंदों में नाबाद 84 रन की साझेदारी हुई। हार्दिक पांड्या ने 23 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वहीं तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में नाबाद 44 रन जोड़कर टीम को 256 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार