Haris Rauf  Angry on Khushdil Shah: न्यूजीलैंड ने बुधवार (19 फरवरी) को करांची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 60 रन से हरा दिया। इस मैच में हार के बाद पाकिस्तान की बल्लेबाजी तो कटघरे में है ही लेकिन साथ ही कुछ गेंदबाजों ने भी इस मैच में काफी खराब गेंदबाजी की और उनमें से एक रहे तेज़ गेंदबाज हारिस रऊफ।

Advertisement

हारिस इस मैच में पाकिस्तान के सबसे महंगे गेंदबाज़ रहे। उन्होंने 10 ओवरोंं में 8.3 की इकॉनमी से 83 रन लुटाए और दो विकेट लिए। हारिस की कीवी बल्लेबाज लगातार पिटाई कर रहे थे और जो मौके आ रहे थे उसे पाकिस्तानी फील्डर पकड़ने में नाकाम हो रहे थे। ऐसा ही एक मौका 43वें ओवर में भी आया था जब हारिस राउफ ने मिडिल और लेग स्टंप पर एक फुल लेंथ की गेंद फेंकी, जिसे लेथम ने हवा में फ्लिक कर दिया।

Advertisement

डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर खड़े खुशदिल शाह बाउंड्री से थोड़ा आगे आकर खड़े हुए थे जिसका खामियाजा पाकिस्तान को भुगतना पड़ा और गेंद उनके ऊपर से निकलकर 6 रनों के लिए चली गई। वो बाउंड्री रोप के अंदर 5-7 गज की दूरी पर खड़े थे अगर वो बिल्कुल बाउंड्री पर रहते तो वो आसानी से कैच पकड़ सकते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

हारिस रऊफ खुशदिल शाह के इस एफर्ट से बिल्कुल चिढ़ गए और गुस्से में उन्हें बोलते हुए भी दिखे कि ये आगे क्या करने आ गया। जबकि मोहम्मद रिजवान भी खुशदिल से नाराज दिखे।

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड से हार के बाद मोहम्मद रिजवान की टीम ग्रुप ए में -1.200 के नेट रन रेट के साथ तालिका में सबसे नीचे चली गई। अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना है, तो उसे ग्रुप स्टेज में अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। अगर वो अपने अगले दो मैचों में से एक भी हार जाते हैं, तो पाकिस्तान को अंतिम चार में जगह बनाने के लिए अपने पक्ष में बहुत सारे समीकरण लाने की आवश्यकता होगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार