मेलबर्न स्टार्स और सिडनी थंडर के बीच शनिवार (23 दिसंबर) को एल्बरी के लविंगटन स्पोर्ट्स ओवल में खेले गए बिग बैश लीग 2023-24 के मुकाबले के दौरान एक गजब नजारा देखने को मिला। मेलबर्न स्टार्स के लिए खेल रहे पाकिस्तान के खिलाड़ी हारिस रऊफ (Haris Rauf) बिना पैड के ही बल्लेबाजी करने मैदान पर आए गए। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

 
Advertisement

स्टार्स का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 172 रन था और पारी में 4 गेंद बची थी। जाहिर तौर पर रऊफ गेंदबाजी के लिए तैयार हो रहे थे, लेकिन थंडर के प्लान कुछ और ही था। 

Advertisement

ब्यू वेबस्ट बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में डेनियल सैम्स का शिकार बने। इसके बाद उसामा मीर बल्लेबाजी करने आए औऱ क्रिस ग्रीन के हाथों कैच आउट हुए। पांचवीं गेंद पर मार्क स्टेकेटी को कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने रनआउट कर दिया और टीम की है हैट्रिक पूरी हुई। इसके बाद कुछ ऐसा देखने को मिला जो शायद प्रोफेशनल क्रिकेट में कभी नहीं देखा गया। नंबर 11 पर बल्लेबाजी करने उतरे रऊफ बिना पैड के ही मैदान पर आ गए, उनके हाथ में सिर्फ बल्ला और ग्लव्स ही थे। 

आखिरी गेंद पर रऊफ को नॉन स्ट्राइकोर एंड रहना था, शायद इसलिए वह बिना पैड की मैदान पर आ गए। 

रऊफ लकी रहे और सैम्स ने आखिरी गेंद मान्य डाली, जिस पर लियाम डाउसन एलबीडबल्यू आउट हो गए औऱ मेलबर्न स्टार्स की टीम 172 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Also Read: Live Score

Advertisement

सिडनी ने 1.4 ओवर बाकी रहते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाकर यह मुकाबला जीता। गेंदबाजी में रऊफ के खाते में कोई विकेट नहीं आया।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार