India Women vs Zimbabwe Women 3rd T20I: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार (20 अक्टूबर) को रायपुर में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में जिम्बाब्वे को 92 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने हरमनप्रीत कौर (41 गेंदों में नाबाद 91 रन) और शेफाली वर्मा (37 गेंदों में 69 रन) के अर्धशतकों की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 7 विकेट गवाकर 124 रन ही बना सकी। ट
घर में सबसे बड़ी जीत
रनों के हिसाब से टी-20 इंटरनेशनल में घर में भारत की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2016 में भारतीय टीम ने बेंगलुरु में हुए मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ 72 रन से जीत दर्ज की थी।
इस लिस्ट में मचाया धमाल
महिला टी-20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा मैच (पूर्ण सदस्य देश) जीतने के मामले दूसरे नंबर पर पहुंच गए है। 2026 में इस फॉर्मेट में भारत की यह 18वीं जीत है और 19 जीत के साथ इंग्लैंड महिला टीम टॉप पर काबिज है।
वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी
इस मुकाबले में कुल 15 छक्के लगे, जो महिला टी-20 इंटरनेशनल इतिहास में एक मैच में लगे संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2018 में पॉटचेफ़स्ट्रूम में हुए मैच में 15 छक्के लगे थे।
घोष ने किया कमाल
महिला टी-20 इंटरनेशनल में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शिकार करने के मामले में ऋचा घोष तीसरे नंबर पर आ गई है। इस मुकाबले के बाद इस फॉर्मेट में 96 शिकार हो गए हैं।
महिला T20I में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज़्यादा शिकार
126 - एलिसा हीली
103 - नन्नापत कोंचारोएनकाई
96* - ऋचा घोष
95 - एमी जोन्स
92 - बैबेट डी लीडे
शेफाली खास लिस्ट में शामिल
शेफाली महिला टी-20 में एक साल में 50 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाली भारत की दूसरी औऱ दुनिया की छठी क्रिकेटर बन गई है। शेफाली के साल 2026 में 52 छक्के हो गए हैं, जिसमें उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 47 छक्के जड़े हैं।
महिला T20 क्रिकेट में एक साल में सबसे ज़्यादा छक्के
67 - सोफी डिवाइन, 2018 में
61 - सोफी डिवाइन, 2020 में
55 - सोफी डिवाइन, 2023 में
53 - लिज़ेल ली, 2018 में
52 - शेफाली वर्मा, 2026 में
Also Read: LIVE Cricket Score
51 - हरमनप्रीत कौर, 2018 में