England Women vs India Women One-off Test: लॉर्ड्स में खेले जा रहे ऐतिहासिक महिला टेस्ट मैच में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर अच्छी लय में नजर आ रही थीं और एक बड़ी पारी की ओर बढ़ रही थीं। लेकिन इंग्लैंड की युवा ऑफ स्पिनर मैडी विलियर्स ने अपनी शानदार स्पिन से उन्हें पूरी तरह चकमा दे दिया। 

Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में शुक्रवार (10 जुलाई) से खेले जा रहे इस ऐतिहासिक महिला टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक जिम्मेदार पारी खेली, लेकिन उनकी शानदार बल्लेबाजी का अंत इंग्लैंड की युवा ऑफ स्पिनर मैडी विलियर्स की बेहतरीन गेंद पर हुआ।

इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। शुरुआती झटकों के बाद स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने भारतीय पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 155 गेंदों में 89 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। मंधाना ने 108 गेंदों में 83 रन बनाए, जबकि हरमनप्रीत भी अर्धशतक पूरा कर चुकी थीं और बड़ी पारी की ओर बढ़ती दिख रही थीं।

हालांकि, भारत की पहली पारी के 52वें ओवर में मैच का रुख बदल गया। ओवर की दूसरी गेंद पर मैडी विलियर्स ने गेंद को थोड़ा फ्लाइट देते हुए ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ पर डाला। हरमनप्रीत कवर इस पर ड्राइव खेलना चाहती थीं, लेकिन गेंद पिच पर पड़ने के बाद तेजी से अंदर आई और बल्ले और पैड के बीच बने गैप से निकलकर सीधे स्टंप्स से जा टकराई।

VIDEO:

इस शानदार डिलीवरी के साथ इंग्लैंड को चाय से ठीक पहले बड़ी सफलता मिली। हरमनप्रीत कौर 121 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुईं। यह विकेट मैडी विलियर्स के लिए भी बेहद खास रहा, क्योंकि यह उनके टेस्ट करियर का पहला विकेट था। टेस्ट डेब्यू पर भारतीय कप्तान का विकेट हासिल करना उनके लिए लंबे समय तक यादगार रहने वाला पल रहेगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो पहले दिन के दूसरे सत्र के अंत तक भारत ने 51.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन बना लिए थे और दीप्ती शर्मा 25 गेंदों में 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थीं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार