भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए एशियन गेम्स वुमेंस टी-20 इंटरनेशनल 2023 के फाइनल में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान यह हरमनप्रीत का 100 मुकाबला है। वह पहली भारतीय कप्तान ((महिला/पुरुष)) हैं, जिन्होंने 100 टी-20 इंटरनेशनल में कप्तानी की है। 

Advertisement

टी-20 इंटरनेशनल में हरमनप्रीत के अलावा ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम कप्तान मेग लैनिंग ने ही यह कारनामा किया है। हरमनप्रीत की कप्तानी में इस फॉर्मेट में खेले गए 100 मैच में से भारत ने 57 मैच जीते हैं और 38 में हार का सामना करना पड़ा है। 1 मैच टाई रहा है और 4 बिना किसी परिणाम के खत्म हुए हैं।

Advertisement

बता दें कि पुरुष टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच में कप्तानी करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच के नाम हैं, जिन्होंने 76 मैच में टीम की कमान संभाली थी। 72 मैच के साथ भारत के एमएस धोनी इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।

गौरतलब है भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 19 रनों से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया। बता दें कि पहली बार भारत ने एशियन गेम्स में क्रिकेट में हिस्सा लिया था।  सिल्वर मेडल श्रीलंका और ब्रॉन्ज मेडल बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने जीता।

Also Read: Live Score

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 97 रन ही बना सकी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार