22 मई, मुंबई (CRICKETNMORE)। सुपरनोवास की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे महिला टी-20 चैलेंज मैच में ट्रेलब्लेजर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच का आयोजन मंगलवार को इसी मैदान पर शाम सात बजे से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के क्वालीफायर-1 मुकाबले से पहले किया गया है। 

Advertisement

सुपरनोवाल और ट्रेलब्लेजर्स के बीच खेला जा रहा यह एक अनूठा महिला टी-20 चैलेंज मैच महिला आईपीएल लीग की शुरुआत के लिए एक कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। 

Advertisement

आपको बता दें कि  ट्रेलब्लेजर्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 129 रन बनानें में सफल रही है। सुपरनोवास के तरफ से सबसे ज्यादा रन सूजी बेत्स 32 रन बनाए।

इसके अलावा सुपरनोवास के कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक खास कैच लपका। हरमनप्रीत कौर ने स्मृति मंधाना का एक बेहद ही कमाल का कैच लपका।

देखिए वीडियो

Advertisement

टीमें : 

आईपीएल ट्रेलब्लेजर्स : स्मृति मंधाना (कप्तान), एलीसा हीले (विकेटकीपर), सूजी बेत्स, दीप्ति शर्मा, बेथ मूनी, जेमीमाह रोड्रिगेज, डेनियल हेजल, शिखा पांडे, ली ताहुहु, झूलन गोस्वामी, एकता बिष्ट, पूनम यादव, डेलन हेमलता

आईपीएल सुपरनोवास : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), डेनियल वैट, मिताली राज, मेग लानिंग, सोफी डेविने, एलीसे पैरी, वेदा कृष्णमूर्ति, मोना मेशराम, पूजा वास्त्राकार, मेगन स्कट, राजेश्वरी गायकवाड, अनुजा पाटिल, तानिया भाटिया (विकेटकीपर)। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार