Harmanpreet Kaur Record: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) टूर्नामेंट इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित किया जा रहा है जहां भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला रविवार, 14 जून को पाकिस्तान के साथ बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट में भारतीय कैप्टन हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही होने वाला है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 37 वर्षीय कैप्टन कौर भारत के लिए अब तक 197 टी20 इंटरनेशनल खेल चुकी हैं, जिसमें उन्होंने लगभग 30 की औसत से 4,075 रन बनाए हैं। खास बात ये है कि कैप्टन कौर जैसे ही साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में तीन मुकाबले खेलेंगी, वो महिला T20I में अपने 200 मुकाबले पूरे कर लेंगी और टी20 इंटरनेशनल में ये दोहरा शतक बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन जाएगी।

Advertisement

बताते चलें कि सिर्फ महिला टी20 इंटरनेशनल में ही नहीं, बल्कि पुरुष टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में भी किसी खिलाड़ी ने 200 मुकाबले नहीं खेले हैं। कैप्टन कौर के बाद इस फॉर्मेट में दूसरी सर्वाधिक मुकाबले खेलने वाले प्लेयर न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स हैं, जिन्होंने अब तक 183 T20I गेम खेले हैं।

टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक मैच (महिला और पुरुष दोनों)

  • हरमनप्रीत कौर (भारत) - 197 मैच
  • सुजी बेट्स (न्यूजीलैंड) - 183 मैच
  • डेनिएल वैट (इंग्लैंड) - 180 मैच
  • एलिस पेरी (ऑस्ट्रेलिया) - 174 मैच
  • स्मृति मंधाना (भारत) - 166 मैच
  • पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड) - 163 मैच

बात करें महिला टी20 वर्ल्ड कप में हरमनप्रीत कौर के आंकड़ों की तो उनके नाम 39 मैचों में 726 रन दर्ज हैं। वो इस टूर्नामेंट में सेंचुरी ठोकने वाली चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदानी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार