भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में बल्ले से बेशक बड़ी पारी ना खेल पाईं लेकिन उन्होंने अपनी फील्डिंग से मेला लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 22 दिसंबर, रविवार को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हरमनप्रीत ने एक हाथ से एक ऐसा कैच पकड़ा जिसे आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे।

Advertisement

हरमन का ये कैच वेस्टइंडीज की पारी के 11वें ओवर में देखने को मिला जब रेणुका के ओवर की आखिरी गेंद पर एलीने ने मिड-ऑन के ऊपर से एक हवाई शॉट मारने की कोशिश की लेकिन हरमनप्रीत ने एलीने की इस कोशिश को फेल कर दिया और एक परफेक्ट जंप लगाते हुए एक हाथ से एक गज़ब का कैच पकड़ लिया। उनके इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

इस मैच में दो कैच पकड़ने के अलावा भारतीय कप्तान ने 23 गेंदों पर 34 रन बनाए और भारतीय टीम को 314/9 के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 314 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने बनाये। उन्होंने 102 गेंद में 13 चौको की मदद से 91 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। हरलीन देओल ने 50 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन की पारी खेली। डेब्यूटेंट प्रतिका रावल ने 69 गेंद में 4 चौको की मदद से 40 रन की पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज वूमेंस 26.2 ओवर में 103 के स्कोर पर ढेर हो गयी। अफी फ्लेचर ने वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 22 गेंद में 3 चौको की मदद से 24* रन का योगदान दिया। शेमाइन कैंपबेल ने 39 गेंद में 2 चौको की मदद से 21 रन का योगदान दिया। आलिया एलेने ने 23 गेंद में 2 चौको की मदद से 13 रन बनाये। इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट रेणुका ठाकुर सिंह ने अपनी झोली में डालें। ये वनडे में उनका पहला 5 विकेट हॉल है। 2 विकेट प्रिया मिश्रा को मिले। एक-एक विकेट तितास साधु और दीप्ति शर्मा के खाते में गया। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार