आईपीएल 2026 में धर्मशाला के मैदान पर पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में एक ऐसा पल देखने को मिला जिसने फैंस का पूरा ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। पंजाब किंग्स के स्पिनर हरप्रीत बरार ने RCB के बल्लेबाज़ जैकब बेथेल को बोल्ड करने के बाद जिस अंदाज़ में जश्न मनाया, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। दरअसल, RCB की पारी के दौरान बेथेल काफी अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे थे और बड़े शॉट लगाने की कोशिश में दिख रहे थे। ऐसे में कप्तान ने हरप्रीत बरार को गेंद थमाई और उन्होंने आते ही मैच का रुख बदल दिया। बरार की गेंद को बेथेल समझ नहीं पाए और सीधा बोल्ड हो गए। जैसे ही स्टंप्स बिखरे, बरार पूरी तरह जोश में नजर आए। उन्होंने जोरदार दहाड़ लगाई और अग्रेसिव तरीके से विकेट का जश्न मनाया। धर्मशाला स्टेडियम में मौजूद फैंस भी इस विकेट के बाद काफी उत्साहित दिखे। पंजाब किंग्स के लिए ये विकेट बेहद अहम था क्योंकि बेथेल तेजी से रन बनाने की फिराक में थे और मैच को RCB की तरफ ले जा सकते थे। ऐसे दबाव वाले मुकाबले में विकेट मिलने के बाद बरार का एग्रेसिव सेलिब्रेशन साफ दिखा रहा था कि ये मैच पंजाब और बरार के लिए कितना जरूरी था। सोशल मीडिया पर भी फैंस ने बरार के इस अंदाज़ की खूब तारीफ की। कई लोगों ने कहा कि यही जोश IPL को इतना मजेदार बनाता है। प्लेऑफ की रेस को देखते हुए ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण था। पंजाब किंग्स जीत के साथ अपनी उम्मीदें मजबूत करना चाहती थी, जबकि इस मैच में जीत RCB को टॉप-4 में पहुंचा देगी।
Advertisement