England vs Sri Lanka ODI Tri Series: इंग्लैंड के कप्तान औऱ विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook 202) ने गुरुवार (22 अक्टूबर) को श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए वनडे ट्राई सीरीज के मुकाबले मे तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 116 गेंदों में 202 रन की पारी खेली, जिसमें 21 चौके औऱ 10 छ्क्के जड़े। इस दौरान उन्होंने 114 गेंदों में सबसे तेज दोहरा शतक पूरा किया।
बता दें कि इस मुकाबले में इंग्लैंड टीम को 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा औऱ इसके साथ ही ब्रूक के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। ब्रूक दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिनके दोहरा शतक जड़ने के बावजूद भी टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
वनडे में हारने वाली टीम की ओर से बनाए गए सबसे बड़े स्कोर
202 हैरी ब्रूक बनाम इंग्लैंड, रावलपिंडी 2026
194* चार्ल्स कोवेंट्री बनाम बांग्लादेश, बुलावायो 2009
193 फखर ज़मान बनाम साउथ अफ्रीका, जोहान्सबर्ग 2021
191 जॉर्ज मुन्सी बनाम नीदरलैंड, डुंडी 2025
181* मैथ्यू हेडन बनाम न्यूज़ीलैंड, हैमिल्टन 2007
ऐसा करने वाले दूसरे क्रिकेटर
ब्रूक दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक, वनडे में दोहरा शतक और टी-20 इंटरनेशनल में शतक जड़ने का कारनामा किया है। उनसे पहले ऐसा सिर्फ क्रिस गेल ही कर पाए थे।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में श्रीलंका ने वनडे इंटरनेशनल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा रनचेज किय़ा।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 429 रन बनाए। ब्रूक के अलावा जो रूट, विल जैक्स और टॉम बैंटन ने अर्धशतकीय पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
जवाब में श्रीलंका ने 49.5 ओवर में 8 विकेट गवाकर जीत हासिल कर लिए। प्लेयर ऑफ द मैच रहे पवन रत्नायके ने 106 गेंदों में 130 रन की पारी खेली। उनके अलावा अविष्का फर्नांडो, दासुन शनाका ने 97-97 रन औऱ जनिथ लियानगे ने नाबाद 61 रन की तूफानी पारी खेली।