England vs West Indies 1st ODI: इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook World Record) ने गुरुवार (29 मई) को एजबेस्टन में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, लेकिन बल्लेबाजी में ही नहीं फील्डिंग में भी उन्होंने इतिहास रच दिया।। ब्रूक ने लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम के जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, ज्वेल एंड्रयू, आमिर जंगू और गुडाकेश मोती का कैच लपका।  

Advertisement

एक मैच में सबसे ज्यादा कैच

Advertisement

ब्रूक इन पांच कैच के साथ ही एक वनडे मैच में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने जोंटी रोड्स की बराबरी की, जिन्होंने 1993 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए मैच में 5 कैच लपके थे। 

ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर

ब्रूक ने 45 गेंदों में 5 चौकों औऱ 3 छक्कों की मदद से 58 रन की पारी खेली, इसके बाद उन्होंने फील्डिंग नें 5 विकेट लिए । वह दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने एक वनडे मैच में अर्धशतक जड़ने के अलावा पांच कैच पकड़ी है। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 238 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया, यह वनडे इतिहास में रनों के हिसाब से इंग्लैंड की सबसे बड़ी जीत है। पहले बल्लेबााजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 400 रन का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें जैकब बेथेल ने 53 गेंदों में 82 रन, बेन डकेट ने 48 गेदों में 60 रन, कप्तान हैरी ब्रूक ने 45 गेंदों में 58 रन और जो रूट ने 65 गेंदों में 57 रन की पारी खेली। इसके अलावा विल जैक्स ने 39 रन और जैमी स्मिथ ने 37 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड के सभी टॉप सात बल्लेबाजों ने 30 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 26.2 ओवर में 162 रनों पर ऑलआउट हो गई। टॉप स्कोरर रहे नंबर 11 के बल्लेबाज जेडन सील्स ने नाबाद 29 रन, कप्तान शाई होप ने 25 रन औऱ कीसी कार्टी ने 22 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार